ट्रेन यात्रियों के लिए सीट उपवलब्धता फीचर लॉन्‍च

नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) रेल यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए मेकमायट्रिप ने सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट फीचर पेश किया है, जिससे यह पता चल सकता है कि किसी चुनिंदा ट्रेन की सीटें कब तक उपलब्ध हो सकती हैं।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फीचर वर्षों के ऐतिहासिक बुकिंग डेटा और वास्‍तविक समय में मांग के संकेतों को मिलाकर बनाए गए आधुनिक मॉडलों पर आधारित हैं। इसकी मदद से यात्री ज्‍यादा स्पष्टता के साथ योजना बनाकर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यह फीचर अब मेकमायट्रिप के ऐप और वेबसाइट दोनों पर लाइव है, और ट्रेन बुकिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
उन यात्रियों के लिए जो तुरंत बुकिंग के लिए तैयार नहीं हैं, मेकमायट्रिप ने सोल्ड-आउट अलर्ट्स भी शुरू किया है। यह एक ऐसा फीचर है जो सीट उपलब्धता कम होने पर समय पर कार्रवाई के लिए प्रेरित करती है। एक बार एक्‍टीवेट किये जाने पर, यह यूजरों को उनकी चुनी हुई ट्रेन के टिकट एक निर्धारित सीमा से नीचे चले जाने की जानकारी देता है, जिससे वे कन्फर्म सीटें खत्म होने से पहले बुकिंग कर सकते हैं।
कंपनी के सह संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ राजेश मैगो का कहना है कि सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट के साथ मिलकर, यह यात्रा करने की प्‍लानिंग को और सरल बनाता है। सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट इसी कोशिश का नतीजा है, जो डेटा साइंस पर आधारित है। यह एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा और इसे लाखों यूजरों के लिए योजना बनाने में आने वाली वास्‍तविक चुनौती को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Next Post

आठ समूह की कंपनियों में बिकवाली से गिरा बाजार

Mon Jun 2 , 2025
मुंबई, 02 जून (वार्ता) देश में सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) के आंकड़े मजबूत रहने के बावजूद अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने से विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर आठ समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक […]

You May Like