
जबलपुर। होली पर्व को लेकर पुलिस पुलिस अलर्ट मोड में है शहर में 125 फिक्स प्वाइंट, 18 स्ट्राईकिंग रिजर्व प्वाईट बने हैं। साथ ही शहर में 66 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईलों के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोबाईल, एवं थानो की चीता पैट्रोलिंग भी लगातार शहर की गली-गली में घूम हर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। फिक्स प्वाईटों एवं पैट्रोलिंग के अलावा, शहर एवं देहात मे 45 एफआरवी वाहन तैनात हैं पेट्रोलिंग मोबाईलों एवं फिक्स प्वाईन्ट पर 6वीं वाहिनी विसबल की कम्पनी को लगाया गया है। जिला पुलिस बल के लगभग 2000 अधिकारी, कर्मचारी लगाये गये है। साथ ही आरएएफ, क्यूआरएफ, पीटीएस 6वीं वाहिनी व आठवीं वाहिनी के बल को कन्ट्रोलरूम में रिजर्व रखा गया है। जबकि कुल 3000 से अधिक के फोर्स कानून व्यवस्था संभाल रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा-
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय कानून व्यवस्था बनाए रखने लगाई गई चॉक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी अपराध जितेंद्र सिंह एवं एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
