युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत जीसीएफ स्टेट सतपुला बाजार में दो अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की। हमले में घायल युवक की आंतें बाहर आ गईं, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की हर पहलू से विवेचना कर रही है।

खून से लथपथ घर पहुंचा पति, मची चीख-पुकार-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सुषमा राजपूत (45 वर्ष) ने बताया कि रात वह अपने बच्चों के साथ घर पर थीं। तभी उनके पति शंकर सिंह उर्फ बंटी 45 वर्षीय खून से लथपथ हालत में घर के भीतर आए। उनके पेट में गहरे जख्म थे और चोट इतनी गंभीर थी कि आंतें बाहर निकल आई थीं। पति ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वह सतपुला बाजार में था तभी दो अज्ञात लड़कों ने उन पर चाकू से पेट में तीन बार वार किए और फरार हो गए।

हत्या के प्रयास का मामला

परिजनों ने तत्काल घायल शंकर सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही घमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

खुटार पोखरा तालाब के पास बाइक टकराने पर विवाद, तीन पर चाकू से हमला

Wed Mar 4 , 2026
सिंगरौली। जिले के खुटार क्षेत्र में मंगलवार 4 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे खुटार पोखरा तालाब के पास मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रुद्र प्रताप सिंह गहरवार और कमलेश […]

You May Like