इंदौर:सगाई समारोह से कोटा लौट रहे एक ज्वेलर्स परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी मिनी बस राजस्थान के कोटा में ट्रक से जा टकराई. दर्दनाक हादसे में मां, दो बेटे और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.यह भीषण हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा ग्रामीण के बुढ़ादित क्षेत्र में हुआ.
मिनी बस में सवार सभी लोग इंदौर में आयोजित एक सगाई कार्यक्रम से लौटकर करौली (राजस्थान) जा रहे थे. मिनी बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल कोटा के सरकारी अस्पताल भिजवाया. मृतकों में तीन की पहचान सुरेश सोनी, उनकी पत्नी गीता सोनी और रिश्तेदार अनिल के रूप में हुई है. चौथे मृतक की पहचान भी की जा रही है. घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है
