रुक्मिणी वसंत ने शेयर किया मिस्ट्री वाला वैनिटी पोस्ट

मुंबई, (वार्ता) रुक्मिणी वसंत ने एक ऐसा क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट डाला है कि इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

हाल ही में रूक्मिणी ने अपनी वैनिटी से एक शांत सा, बिहाइंड-द-सीन्स झलक शेयर की, जो साफ-साफ तो कुछ नहीं बताती, लेकिन सेट पर होने का हिंट ज़रूर देती है। फोटो खुद में सिंपल थी, लेकिन टाइमिंग ऐसी कि फैंस और इंडस्ट्री वाले दोनों ही डिटेक्टिव मोड में चले गए,आखिर ये किस प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही है?

रुक्मिणी की ये उड़ान उनके हालिया परफॉर्मेंस की जबरदस्त तारीफ के बाद और तेज़ हो गई है, जिसे उनके करियर का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। स्क्रीन पर उनकी पकड़ ने उन्हें साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे एक्साइटिंग टैलेंट्स में शामिल कर दिया है।उनके सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स, जिसमें वो यश के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म में रुक्मिणी ‘मेलिसा’ का किरदार निभा रही हैं, एक ऐसा किरदार जो रहस्यमयी है, इमोशनल लेयर्स से भरा है और कहानी के डार्क, फेयरीटेल जैसे वर्ल्ड का अहम हिस्सा है। यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज़ होने वाली है।इसके अलावा, वह जूनियर एनटीआर के साथ एनटीआरनील में भी दिखाई देंगी, जो प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड एक एक्शन ड्रामा है। इस पीरियड फिल्म में उनका रोल फीमेल लीड के तौर पर कन्फर्म हो चुका है।कन्नड़ सिनेमा में भी रुक्मिणी ने केवीएन प्रोडक्शन्स के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म साइन की है, जिसे हेमंत एम. राव डायरेक्ट कर रहे हैं।ये उनकी तीसरी कोलैबोरेशन ‘सप्ता सागरदाचे एलो’ के बाद होगी।

 

 

Next Post

पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म

Thu Apr 16 , 2026
Peddi की रिलीज डेट पोस्ट-प्रोडक्शन के कारण टाल दी गई है। पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब जून में दस्तक देगी। टीजर और गानों ने पहले ही धूम मचा दी है, जिससे फैंस का उत्साह बरकरार है। पेड्डी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना […]

You May Like