जबलपुर: झूठ बोलकर शादी रचाने के बाद नवविवाहिता से 5 लाख नगद व सोने की चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट की डिमांड करने वाले दहेज लोधी पति, सास, ससुर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस ने बताया कि श्रीमती निधि दुबे उपाध्याय निवासी बजरंग नगर करमेता ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह कृति परिसर साकेत नगर उखरी कोतवाली निवासी अंशुल दुबे से 22 फरवरी 25 को हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था।
विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थता के अनुसार गृहस्थी का सामान, सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रूपये दिये थे। शादी के कुछ दिनों बाद पति अंशुल दुबे, सास हेमलता दुबे, ससुर ओमप्रकाश दुबे के द्वारा शादी में कम दहेज मिलने को लेकर उसे ताना मारने लगे एवं बोले कि शादी में सोने की चैन अंगूठी, ब्रेसलेट, 5 लाख रूपये नहीं दिये कहते हुये उसे शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे शादी के समय ससुराल वालों ने झूठ बोलकर शादी की थी कि अंशुल दुबे टाटा इंश्योरेंस में नोकरी करता है जबकि पति अंशुल दुबे कुछ नहीं करता है, घर में ही रहता है। उसके परिवार जनों ने ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन पति, सास, ससुद नगदी 5 लाख, सोने की चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट की मांग कर रहे हैं।
