ग्वालियर: अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 138वां आयोजन हरियाणा के बल्लभगढ़ में होगा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बुंदेलखंड, उत्तराखंड, दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू कश्मीर, सिक्किम सहित 12 राज्यों के 137 शहरों में युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने के बाद इस बार का आयोजन 14 जून रविवार को श्री अग्रसेन भवन अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ में होगा।
उक्त जानकारी देते हुए ग्वालियर में राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि परिचय प्रात: 10 बजे से शुरू होगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुलचंद शर्मा विधायक एवं प्रतीक अग्रवाल पुलिस कमिश्नर होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भगवानदास गोयल प्रधान श्रीवैश्य अग्रवाल समाज होगे, अतिथि के रूप में लोकेश अग्रवाल, नरेश मंगला, कन्हैया लाल गोयल, जय कृष्ण गर्ग, गौरव सिंगला रहेंगे।
परिचय सम्मेलन में 105 युवतीयो एवं 303 बायोडाटा युवको के पंजीकृत किये गये है, परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए फरीदाबाद, गाजियाबाद दिल्ली पलवल मथुरा आगरा पानीपत नोएडा गुडग़ांव आदि क्षेत्रों से अग्रवैश्य बंधु परिचय सम्मेलन में अपने बच्चों का रिश्ता करने पहुंचेंगे।परिचय सम्मेलन में मंच पर परिचय श्रीमती नीलम शाह एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती रचना लोहिया करायेंगी, डॉ. मुस्कान अग्रवाल, डॉ. आयुषी बंसल, डॉ. स्वाति गुप्ता, सुरभि सिंघल टीचर, नेहा गुप्ता गवर्नमेंट जॉब, ऋचा अग्रवाल गवर्नमेंट जॉब, निकिता गोयल, आरुषि गुप्ता शिक्षक, सक्षम गोयल इंजीनियर, वरुण मित्तल बिजनेसमैन, हिमांशु गुप्ता इंजीनियर ने विवाह के लिए पंजीयन कराया है।
