अशोकनगर: एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया और न ही किसी प्रकार की जानकारी दी।जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चंदेरी ने विष्णु प्रताप सिंह यादव, प्राथमिक शिक्षक माधोपुर, को मतदान केंद्र क्रमांक 101 भैरोगढ़ (विधानसभा क्षेत्र 033 चंदेरी) का बीएलओ नियुक्त किया था।
इसी तरह दिलीप सिंह रघुवंशी, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय परासरी, को मतदान केंद्र क्रमांक 57 परासरी के लिए बीएलओ नियुक्त किया गया था।दोनों शिक्षकों ने अपने-अपने बीएलओ पद का चार्ज नहीं लिया और फोन पर वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया। इतने महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को देखते हुए कलेक्टर ने दोनों को निलंबित करने की कार्रवाई की है।
