हाई टेंशन बिजली टॉवर से गिरने से किशोर की मौत

सीधी। जिले के थाना सेमरिया अंतर्गत पुलिस चौकी बम्हनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमहर में गुरुवार सुबह बिजली टॉवर से गिरने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने एक किशोर को हाई टेंशन बिजली टॉवर के पास गिरा हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हो-हल्ला करते हुए तत्काल बम्हनी पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 के माध्यम से मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्व. मनोज मिश्रा के इकलौते पुत्र सौरभ मिश्रा की टॉवर से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की तथा मामले की विवेचना जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगाए गए हाई टेंशन लाइन के टॉवर पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से उस पर चढ़ सकता था। ग्रामीणों ने टॉवर निर्माण करने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और उनका इकलौता सहारा छिन गया है।

Next Post

आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील के सीईओ दिलीप ऊमेन सात साल बाद होंगे सेवानिवृत्त

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील (एएम/एनएस) इंडिया ने गुरुवार को उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलीप ऊमेन (68) की सेवानिवृत्ति और श्री अमित हरलालका की इस पद पर नियुक्ति की घोषणा की।कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्री ऊमेन 30 […]

You May Like