घर की बाड़ी में उगा रहे थे गांजा, पुलिस ने मारा छापा

सीधी। जिले के थाना चुरहट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम रामनगर वार्ड क्रमांक 11 में एक घर की बाड़ी में की जा रही गांजा की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गांजा के 91 हरे पौधे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्यामकली कचेर अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रही है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक आशा सिलावट एवं एएसआई सुनील पाठक ने पुलिस टीम के साथ स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान बाड़ी से गांजा के पौधे बरामद हुए।

पुलिस ने पौधों की गिनती एवं तौल कराई, जिसमें 91 पौधे तथा कुल वजन 16 किलो 934 ग्राम पाया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 20,320 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्यामकली कचेर (56) निवासी रामनगर एवं दिलीप कचेर उर्फ संतोष (44) निवासी मऊ, जिला रीवा हाल निवासी रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों के द्वारा मिलकर गांजा की खेती किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जब्त मादक पदार्थ को नियमानुसार सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया गया तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी श्रीमती रीता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक आशा सिलावट, सहायक उपनिरीक्षक सुनील पाठक, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं आरक्षक आनंद सिंह द्वारा की गई है।

Next Post

गैसाबाद थाना में प्रधान आरक्षक अरविंद तिवारी को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति के दिन ही मनाया जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ

Wed Jul 1 , 2026
गैसाबाद/दमोह। दमोह जिले के गैसाबाद थाना में लंबे समय तक अपनी ईमानदार, अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ सेवाएं देने वाले प्रधान आरक्षक अरविंद तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां थाना स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों […]

You May Like