शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागी बच्चों को मेडल देकर किया सम्मानित

इटारसी। नगर के पंडित रामलाल शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य सुधीर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस विशेष शिविर में जिला शतरंज संघ के प्रशिक्षकों ने करीब 50 बच्चों को प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक शतरंज की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का विकास करना था।

समापन समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष दुबे, मेहरा, दिनेश शर्मा, के.पी. मालवीय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अरुण शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में दिनेश शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर बच्चों को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।

Next Post

मप्र ने रचा इतिहास, सिटीजन फीडबैक में देश में प्रथम स्थान पर

Sat May 30 , 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को धरातल पर अक्षरशः चरितार्थ करने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में पुनः एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत संचालित देशव्यापी ‘सिटीजन फीडबैक’ (नागरिक प्रतिक्रिया) अभियान में, वर्ष 2011 […]

You May Like