चारधाम यात्रा के बीच पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए बैठक का आयोजन

ऋषिकेश, 15 मई (वार्ता) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऋषिकेश क्षेत्राधिकारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और स्वामियों के साथ बैठक की।

बैठक में ईंधन की सुचारु उपलब्धता बनाए रखने और आमजन में जागरूकता कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने संचालकों को निर्देश दिए कि पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित न की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर पेट्रोल पंप संचालकों को यात्रियों और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

बैठक में प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यात्रा सीजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

Next Post

रूस ने भारत को तेल की आपूर्ति बढ़ा दी है: लावरोव

Fri May 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच रूस ने भारत को तेल की आपूर्ति बढ़ा दी है। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि ईरान-अमेरिका युद्ध में भारत एक बेहतर मध्यस्थ हो सकता है क्योंकि उसके पास […]

You May Like