​CMO सी.के. मेश्राम को ठेकेदार संघ ने दी भव्य विदाई, सात वर्षों की जनसेवा और विकास कार्यों का हुआ सम्मान

सारनी। नगर पालिका ठेकेदार संघ सारनी द्वारा लक्ष्मी लॉन में भव्य एवं रंगारंग विदाई समारोह आयोजित कर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। भावनाओं, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे ने कहा कि सी.के. मेश्राम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से सारनी नगर पालिका को देश में द्वितीय तथा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मेश्राम ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की।

वक्ताओं ने बताया कि उनके प्रयासों से बाबा माठादेव मंदिर की तलहटी से शिखर तक सीढ़ियों का निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पाथाखेड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपने संबोधन में भावुक हुए सी.के. मेश्राम ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की जनता-जनार्दन, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों से मिला स्नेह एवं सहयोग वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने सारनी को अपना परिवार बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण सतपुड़ा सिंगर्स म्यूजिकल क्लब की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने आयोजन को यादगार बना दिया। यह समारोह केवल एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि सात वर्षों की जनसेवा, विकास दृष्टि और समर्पण को दिया गया सम्मान था।

 

 

Next Post

परसमनियां के सत्य माता मंदिर में चोरों का धावा 

Wed Jul 15 , 2026
सतना : पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्राचीन मंदिर लगातार चोरों के निशाने पर बने हुए हैं. हलांकि उनमें से इक्का-दुक्का छुटपुट घटनाओं का खुलासा भी हुआ है. लेकिन इसके बावजूद भी लचर महसूस होती जिले की कानून-व्यवस्था का फायदा उठाते हुए चोरों द्वारा लगातार […]

You May Like