कुआं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू कर छोड़ा गया जंगल में

पन्ना, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व से लगे ग्राम मंडला में आज एक नर तेंदुआ खेत के कुएं में गिर गया। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कुएं में तेंदुआ के गिरने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की, उपसंचालक एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी रेस्क्यू दल के साथ मौके पहुंचे। शिकार का पीछा करते हुए वयस्क नर तेंदुआ कुएं में गिर गया।
क्षेत्र संचालक ने बताया कि कुएं में तैरते हुए बुरी तरह से थक चुके तेंदुए को सहारा देने के लिए सबसे पहले कुएं में एक चारपाई रस्सियों से बांधकर नीचे डाली गई। थक चूका तेंदुआ तुरंत चारपाई में चढ़ गया। थोड़ी देर बाद एक जाल कुएं में डालकर तेंदुए को उसमें कैद कर ऊपर खींचकर पिंजड़े में बंद कर लिया गया। तेंदुए को पन्ना टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में ले जाया गया।
मालूम हो कि पन्ना टाइगर रिज़र्व सहित यहाँ आसपास के जंगलों में भी तेंदुओं की तादाद बढ़ी है। यही वजह है कि वनराज के साथ-साथ जंगल का राजकुमार कहा जाने वाला तेंदुआ सड़क मार्गों व आबादी क्षेत्र के आसपास अक्सर नजर आते हैं।

Next Post

ग्वालियर में वाहन की चपेट में आने से दादी और पोते की मृत्यु

Tue Feb 11 , 2025
ग्वालियर, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज एक तेज रफ्तार चार वाहन की चपेट में आने से दादी और पोते की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डबरा थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दादी समेत पोते-पोती को कुचल दिया। इस […]

You May Like