“महारानी के डिनर में दिया मिर्जा और अदिति राव सहित कई हस्तियां हुईं शामिल

ग्वालियर:जयविलास महल में महारानी प्रियदर्शिनी राजे द्वारा दिए गए शाही डिनर में दिया मिर्जा और अदिति राव जैसी सेलिब्रिटी शामिल हुईं। देर रात तक महल में इन हस्तियों का जमावड़ा रहा। इन्होंने महारानी द्वारा तैयार की विशेष थाली का जायका लिया। युवराज आर्यमन ने मराठी व्यंजन परोसे।

रॉब रिपोर्ट पैलेस प्रिवी का दो दिवसीय इवेंट जय विलास पैलेस ग्वालियर में आयोजित किया गया था। सह-मेजबानी प्रियदर्शिनी राजे और महानआर्यमन सिंधिया ने की। इसमें अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा, सयानी गुप्ता, गुनीत मोंगा, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी पीकॉक, जोरावर कालरा, नायब मिधा और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया।

Next Post

तालाब किनारे मिला नवजात शिशु का शव

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता तालाब किनारे शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम गणेश अहिरवार 30 वर्ष निवासी करमेता तालाब किनारे ने सूचना दी कि वह […]

You May Like