स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंगरौली  :लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड एवं साईं शैल मंगलम कॉलेज सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन वार्ड क्रमांक 9, भगत सिंह कॉलोनी स्थित कॉलेज परिसर में किया गया। यह शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर, सिंगरौली के सहयोग से संपन्न हुआ।समाज में मानवता की सेवा, सहयोग एवं जीवन रक्षा के उद्देश्य से आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया।

रक्तदान अभियान में लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड के पदाधिकारीगण, सदस्यों के परिजन, साईं शैल मंगलम कॉलेज के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर ब्लड सेंटर टीम से टेक्निकल सुपरवाइजर हरिशंकर गुप्ता, कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश दुबे, स्टाफ नर्स शिवानी सिंह एवं टेक्नीशियन सूरज प्रकाश सेन का सराहनीय योगदान रहा।
इन्होंने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले प्रमुख रक्तदाताओं में गोपाल श्रीवास्तव, जुगल साहनी, संजीव कुमार, रामजी शुक्ला, धीरज सिंह, अमरेंद्र प्रताप, तन्मय अग्रहरि, सोनम वर्मा, नवीन बाल्मीकि, दिनेश कुमार, सौरव सोनकर, अनिल कुमार केशरी, राजदीप सिंह सैनी, आकाश कुमार जायसवाल, अवध किशोर गुप्ता, शिव शंकर सिंह, नागेंद्र सिंह, रुद्र गर्ग, भूपेंद्र गर्ग, बृहस्पति देवी, आंचल जायसवाल, खुशी श्रीवास्तव, पायल झा, शिखा तिवारी, चंद्र प्रताप सिंह, गौरव झा, पूनम झा, अमित कुमार अग्रवाल, हरिओम सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अनेक रक्तदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

दक्षिण कोरिया में चीन की नाव दुर्घटनाग्रस्त, दो नाविकों को बचाया गया, 11 लापता

Mon Nov 10 , 2025
सोल, 10 नवंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में गुसान के पास इओचेओंग द्वीप के पास सोमवार को चीन की एक मछली पकड़ने वाली नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे के बाद दो नाविकों को बचा लिया गया, जबकि नौ लोग लापता है। […]

You May Like