दक्षिण कोरिया में चीन की नाव दुर्घटनाग्रस्त, दो नाविकों को बचाया गया, 11 लापता

सोल, 10 नवंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में गुसान के पास इओचेओंग द्वीप के पास सोमवार को चीन की एक मछली पकड़ने वाली नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे के बाद दो नाविकों को बचा लिया गया, जबकि नौ लोग लापता है।

यह जानकारी द. कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट के अनुसार 99 टन वजनी यह नाव स्थानीय समयानुसार सोमवार को सुबह लगभग 8:53 बजे द्वीप से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में पानी में पलट गयी।

इस दुर्भाग्यपूर्ण जहाज पर सवार चालक दल के 11 सदस्यों में से दो को पास के पानी में चल रहे एक मालवाहक जहाज ने बचा लिया, लेकिन शेष नौ का अभी भी पता नहीं चल पाया है।

दक्षिण कोरियाई तट रक्षक ने खोज एवं बचाव अभियान के लिए चार गश्ती जहाजों और एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा है।

 

Next Post

कलेक्टर ने किया जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण

Mon Nov 10 , 2025
सिंगरौली : कलेक्टर ने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण किया एवं जेल में बंदियो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उन्हे जेल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण कर बंदियो को दिए जाने वाले भोजन, नास्ता के गुणवत्ता […]

You May Like

मनोरंजन