कलेक्टर ने किया जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण

सिंगरौली : कलेक्टर ने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण किया एवं जेल में बंदियो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उन्हे जेल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण कर बंदियो को दिए जाने वाले भोजन, नास्ता के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली एवं स्वयं जेल की पाकशाला भोजनालय में पहुंचकर चावल दाल, सब्जी सहित नास्ते में दिए जाने वाले सामग्रियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बंदी मुलाकात कक्ष का भी अवलोकन किया तथा स्वयं टेलीकाम के माध्यम से टेलीकाम के गुणवत्ता की जॉच की।

कलेक्टर ने जिला जेल में स्थित मेडिकल कक्ष का भी अवलोकन किया तथा उपस्थित जेल अधीक्षक एवं चिकित्सको से बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण सहित दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने जेल के व्हीसी रूम पुस्तकालय आदि का भी अवलोकन कर मौके पर उपस्थित जेल अधीक्षक को आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया।

वही जेल में बंदियो से भी कलेक्टर ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य तथा उनके समस्याओं सहित उन्हे मिलने वाले भोजन, नास्ता के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल बंदी माताओं के साथ रह रहे छोटे-छोटे 3 से 4 आयु वर्ष के बच्चों के पालन पोषण स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिक्षा दीक्षा के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि माताओं के साथ रह रहे छोटे बच्चों के पालन पोषण में किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए तथा बंदियों को गुणवत्तायुक्त निर्धारित मीनू अनुसार भोजन नास्ता तथा समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, अधीक्षक एलके त्रिपाठी, तहसीलदार सविता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

छात्रावास में अव्यवस्था मिलने पर एसी एवं अधीक्षक को नोटिस

Mon Nov 10 , 2025
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने अनूसुचित जन जाति छात्रावास सीनियर एवं जूनियर देवरा का आकास्मिक निरीक्षण किया। जहां छात्रावास में साफ -सफाई एवं गुणवत्तायुक्त भोजन नही मिलने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग एवं छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने […]

You May Like