तम्बाकू किसान देवेगौड़ा के साथ मिले वाणिज्य मंत्री गोयल से

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) कर्नाटक के तम्बाकू की खेती करने वाले लोगों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राजधानी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

श्री गोयल ने यह जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘ मुझे पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा जी से मिलकर खुशी हुई। उनकी उपस्थिति में मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी जी और कर्नाटक के तंबाकू उगाने वाले क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई।”

श्री गोयल ने बताया कि बैठक में निर्यात बढ़ाने, वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं की तलाश करने, तथा किसानों की आय के स्रोतों और आजीविका को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

वाणिज्य मंत्रालय फ्ल्यू क्योर वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू के उत्पादन, नियमन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तंबाकू बोर्ड के माध्यम से काम करता है। बोर्ड ने तम्बाकू किसानों की आय बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रणाली लागू की है। इसके माध्यम से 2023-24 में भारत से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के तम्बाकू का निर्यात हुआ हो एक रिकॉर्ड था।

यह बोर्ड तम्बाकू उद्योग के विकास के लिए काम करता है।

 

Next Post

सीएम डॉ यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास पर संभाग के शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में नक्षत्र गार्डन पहुंचकर विधायक देवेंद्र जैन के पुत्र सक्षम जैन और वधू आरजू को आशीर्वाद प्रदान किया। नवविवाहित दंपति को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर […]

You May Like