लक्ष्मी टॉकीज सराय में भीषण आग, धमाकों के बीच लोगों ने बचाईं गाड़ियां और ठेले

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज क्षेत्र स्थित एक सराय में शुक्रवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सराय में खड़े फल-फ्रूट से भरे कई ठेले आग की चपेट में आ गए और उनके टायर फटने से लगातार धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए जलते ठेलों और वहां खड़ी गाड़ियों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगों के हाथ भी झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुएं के कारण इलाके में दहशत फैल गई थी।

सूचना मिलने के बाद नगर निगम की दो एयर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Next Post

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: अग्निकांड की जांच करेंगे रिटायर्ड जस्टिस काकड़े, एक महीने में आएगी रिपोर्ट

Sat May 16 , 2026
भोपाल। देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में 14 मई को हुए भीषण विस्फोट और अग्निकांड की न्यायिक जांच के लिए राज्य शासन ने एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। राज्य शासन ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज सुभाष काकड़े को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। […]

You May Like