जमानी नदी की बड़ी नहर में दो युवक डूबे, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

इटारसी। तीखड़ जमानी नदी की बड़ी नहर में एक दर्दनाक हादसे में दो युवक डूब गए। डूबने वालों की पहचान ग्राम भट्टी निवासी शिवशंकर उर्फ धन्नू वर्मा और छोटू चौधरी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद से ही उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार ने बताया कि यह हादसा कल शाम करीब 7 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी एक महिला के अनुसार, दोनों युवक नहर के पास पानी पीने के लिए उतरे थे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी नहर के तेज बहाव में बह गया और दोनों लापता हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास से दोनों युवकों की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिससे उनके नहर में डूबने की आशंका और मजबूत हो गई।

आज सुबह राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, एनडीआरएफ, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में युवकों की तलाश की जा रही है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान एक अन्य अज्ञात युवक का शव भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल, दोनों युवकों के नहर में डूबने के कारणों की जांच जारी है।

Next Post

बेकाबू ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को 500 मीटर तक घसीटा

Sat Dec 13 , 2025
इंदौर. शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते एक और खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है. हीरानगर थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के समीप बीती रात एक बेकाबू आइसर ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं […]

You May Like

मनोरंजन