बेकाबू ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को 500 मीटर तक घसीटा

इंदौर. शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते एक और खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है. हीरानगर थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के समीप बीती रात एक बेकाबू आइसर ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और युवक को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में हर्ष गोस्वामी पिता राजू गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में युवक के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं, जबकि हालत नाजुक बताई जा रही है. टक्कर के बाद एक्टिवा ट्रक के नीचे फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आइसर की रफ्तार काफी तेज थी और हादसे के बाद चालक ने ब्रेक तक नहीं लगाए. मौके पर मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने खतरनाक और लापरवाह तरीके से वाहन चलाने वाले आइसर ट्रक को जब्त कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

Next Post

700 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा न्यू एमवाय हॉस्पिटल, कल मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन

Sat Dec 13 , 2025
इंदौर. स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती देने की दिशा में इंदौर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एमवाय हॉस्पिटल परिसर में प्रस्तावित न्यू एमवाय हॉस्पिटल का भूमिपूजन रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा किया. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 1450 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल तैयार किया जाएगा, जिस पर 700 करोड़ […]

You May Like