सीहोर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंहपुरी को राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया.
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एप्सटीन फाइल्स विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और उम्मीदवारी के फैसले पर सवाल उठाए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर जनता का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन में इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, घनश्याम यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम, राहुल यादव, सीताराम भारती, ओमबाबा राठौर, राजेश भूरा यादव, सुनील दुबे मौजूद थे.
