छात्रावास में अव्यवस्था मिलने पर एसी एवं अधीक्षक को नोटिस

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने अनूसुचित जन जाति छात्रावास सीनियर एवं जूनियर देवरा का आकास्मिक निरीक्षण किया। जहां छात्रावास में साफ -सफाई एवं गुणवत्तायुक्त भोजन नही मिलने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग एवं छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देशित किया।

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रसोई में पहुंचकर छात्रो को दिए जाने वाले भोजन चावल, दाल, सब्जी एवं तेल की जॉच की। जॉच उपरांत खाद्यान सामग्री का रख रखाव बेहतर नही मिला, वही छात्रो के द्वारा अवगत कराया गया कि हम लोगो को निर्धारित मीनू के आधार पर गुणवत्तायुक्त भोजन नही मिल रहा है। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि छात्रावास प्रति दिवस मीनू के आधार पर दिए जाने वाले भोजन की जानकारी पोस्टर के माध्यम से अंकित करायें। साथ ही सप्ताह में एक बार एवं खास अवसरो पर स्पेसल मीनू के आधार पर छात्रो को भोजन उपलब्ध कारायें।
गंदगी देख कलेक्टर ने अधीक्षक को फटकारा
कलेक्टर ने छात्रावास की साफ -सफाई व्यवस्था बेहतर नही मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि छात्रावास के साफ -सफाई व्यवस्था का आज ही उचित प्रबंध कर अवगत करायें। यह सुनिश्चित करे कि प्रति दिवस नियमित रूप से शौचालय एवं परिसर की साफ -सफाई की जाये। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास बेहतर प्रबंधन के लिए समितियों का गठन कर अवगत करायें।

साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जिला अधिकारी भी छात्रावासो का नियमित निरीक्षण के लिए टीम गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इसके अलावा पिछले छ: महीने का आडिट कराकर प्रतिवदेन प्रस्तुत करें। वहीं कलेक्टर ने छात्रावास में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था कराने के साथ ही छात्रो को ठण्ड से बचाव के लिए बेहतर क्वाल्टी का कंबल उपलब्ध कराने के निर्देशित किया।
आप सब अपने सपने को साकार कर सकते: गौरव
कलेक्टर ने छात्रो से संवाद कर छात्रो को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और आगे कहा कि आप के अच्छे प्रयासो से ही आप सब अपने सपने को साकार कर सकते है। मन लगाकर पढ़ाई करे। वही संवाद के दौरान छात्रो ने शिष्यवृत्ति की राशि नही मिलने के साथ-साथ खेलने के लिए मैदान की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिस पर कलेक्टर ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि छात्रों की शिष्यवृत्ति एवं खेलने के लिए मैदान की साफ -सफाई कराकर तैयार करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने तथा जीतेन्द्र सिंह सोनकर मौजूद रहे।

Next Post

फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने महाकालेश्वर मंदिर में किए भस्म आरती के दर्शन

Mon Nov 10 , 2025
उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने सोमवार प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन किया और मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया। दिव्या दत्ता ने इसके पश्चात […]

You May Like