05 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा फिल्म सूबेदार का प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ का प्रीमियर 05 मार्च को होगा।

प्राइम वीडियो ने फिल्म ‘सूबेदार’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की कर दी है। इस फिल्म का प्रीमियर 05 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा।सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म ‘सूबेदार’ का निर्देशन किया हैं और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म ओपनिंग इमेज फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के साथ मिलकर बनायी गयी है।

फिल्म ‘सूबेदार’ की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है जिसमें अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं। 05 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में सूबेदार का प्रीमियर होगा।

 

Next Post

लापता बुजुर्ग को तलाश कर पेश करो, हाईकोर्ट ने दिये निर्देश

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने 62 वर्षीय गुमशुदा वृद्ध को ढूंढ कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर और अधारताल थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के भी निर्देश दिये है। यह बंदी […]

You May Like