40 डिग्री को छूने बेताब हुआ पारा

जबलपुर । शहर की चपेट में आ गया है । मंगलवार को को पारा 40 डिग्री छूने को बेताब हुआ। सूर्यदेव ने दिनभर लोगों को झुलासा।चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सूरज के उग्र होने से दिनभर गर्मी ने तेवर दिखाए। कूलर, पंखे बिना रहना मुश्किल था। मौसम विभाग की माने तो गर्मी का सितम अभी और बढ़ेगा। 18 अप्रैल तक जिले में दिन एवं रात का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस एवं 22 से 24 डिग्री सेल्सियस चढऩे की संभवना है। इसके साथ ही एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान-

मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामा न्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 34 और शाम को 24 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

ये सिस्टम है सक्रिय

मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और संलग्न राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ, दक्षिण असम से दक्षिण तमिलनाडु तक, झारखंड और संलग्न गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा आंतरिक कर्नाटक से होकर, माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर विस्तृत है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 204 किमी, घंटा की गति उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

रिटायर्ड वैज्ञानिक को करो दस लाख का भुगतान, जेएनकेविवि को निर्देश

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को निर्देश दिए हैं कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक को आदेश के अनुरूप डीसीआरजी (डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी) की 10 लाख रुपए की राशि का भुगतान करें। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने यह भी पूछा है कि डीसीआरजी की बढ़ी हुई राशि […]

You May Like