श्रद्धांजलि और सेवा: टैगोर जयंती पर नवनिर्माण संस्था ने 150 बच्चों व बुजुर्गों को कराया भोज

सारनी। गाताखेड़ा में जला ज्ञान का दीप, नवनिर्माण संस्था ने मनाई टैगोर जयंती।घोड़ाडोंगरी ब्लॉक नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा द्वारा ग्राम गाताखेड़ा पंचायत बाकूड के आंगनवाड़ी केंद्र-1 में गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच भैय्यालाल बैठे, महिपाल एवं जमीला कुरैशी द्वारा गुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

संस्था अध्यक्ष मुमताज शेख ने बच्चों को टैगोर के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान की जानकारी देते हुए बताया कि वे साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे। कार्यक्रम में शायरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से गुरूदेव को श्रद्धांजलि दी गई।

उपाध्यक्ष अनीस कुरैशी एवं कोषाध्यक्ष रेहाना ने कहा कि टैगोर के विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं। अंत में संस्था द्वारा 150 बच्चों, ग्रामीणों और बुजुर्गों को भोजन एवं मिठाई वितरित की गई।

Next Post

जनगणना कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार और 4 CMO को नोटिस

Sat May 9 , 2026
सागर। सागर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करें साथ ही, कार्य में प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर सख्त कार्यवाही करें। इसी क्रम में मकानगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, […]

You May Like