भोपाल। अभिरुचि मंदिर में गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सानिध्य में अभिषेक, जाप अनुष्ठान और आरती हुई। माताजी ने कहा, मन पवित्र न हो तो शरीर को सजाने का कोई लाभ नहीं। मंगल विहार मंगलवार को पद्मनाभ नगर, भोपाल के लिए होगा। कार्यक्रम में भक्तों ने श्रद्धा से भाग लिया। माताजी ने भक्तामर स्तोत्र की सातवीं गाथा का भावार्थ सुनाते हुए कहा कि सच्चा सुख और शांति वीतरागता से ही मिलती है। आलोचना और प्रशंसा से जो ऊपर उठे वही आत्मविश्वासी होता है। इस अवसर पर अनेक समाजजन उपस्थित रहे और धर्मलाभ लिया।
