पार्किंग की जगह बिल्डर ने बनाई 18 दुकानें, ग्वालियर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

ग्वालियर। नगर निगम से प्राप्त अनुमति के विपरीत निर्माण करने पर वार्ड 21 में 18 दुकानों एवं थौराट की गोठ में रोड़ पर बनी दीवाल पर ग्वालियर नगर निगम के अफसरों ने बुलडोजर चलाया।

नगर निगम के मुताबिक यहाँ बिल्डर मोहन बांदिल और ऋषभ जैन मिलकर एक बिल्डिंग बना रहे हैं, जिसमें सबसे नीचे वाहन पार्किंग के लिए उन्होंने नगर निगम से अनुमति ली थी मगर उन्होंने वे इस्तेमाल कमर्शियल रूप में करने के लिए वहां 18 दुकानों का निर्माण कर रहे थे , शिकायत के बाद निगम ने बिल्डर को नोटिस थमाया लेकिन बिल्डर ने दुकाने नहीं तोड़ी।

जब बिल्डर ने दुकाने नहीं हटाई तो ग्वालियर नगर निगम का मदाखलत अमला आज वार्ड क्रमांक 21 की बैंक कॉलोनी पहुंच गया, यहाँ उसे दुकानों में कंस्ट्रक्शन दिखाई दिया जिसपर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया और अनुमति के विपरीत पार्किंग की जगह बनाई गई सभी 18 दुकानों को गिरा दिया।

*सड़क घेरकर बनी दीवार गिराई* 

इसी तरह नगर निगम को ग्वालियर पूर्व विधानसभा में माधव प्लाजा के सामने थौराट की गोठ में रोड़ पर एक दीवार बनाये जाने की शिकायत मिली थी, मदाखलत की टीम वहां पहुंची और दीवार को हथौड़ा मारकर गिरा दिया। मदाखलत टीम ने मुरार बारादरी से सदर बाजार अग्रसेन चौराहा गणेश मंदिर गर्म सड़क गर्ल्स कॉलेज तक यातायात में बाधक बन रहे हाथ ठेले, फुटपाथियों, दुकानदारों के सामान को हटवाया और जब्त सामान को मदाखलत कार्यालय पर जमा किया।

Next Post

बीहर नदी में बहता मिला शव, नही हुई सिनाख्त

Thu Sep 17 , 2026
रीवा,  रीवा शहर के बीहर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी मे तैरता हुआ मिला है. यह घटना विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व के दौरान ‘विश्वकर्मा घाट’ पर घटित हुई.जहा घाट पर पहले से मुस्तैद होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को नदी […]

You May Like