बंदियों संग धर्म की चर्चा, गूंजे भजन और आरती

इंदौर. गुरुवार को केंद्रीय जेल इंदौर में एक अनोखा और गरिमामय दृश्य देखने को मिला. रिमझिम बरसात के बीच प्रसिद्ध संत वसंत विजय महाराज का जेल प्रांगण में आगमन हुआ. इस दौरान पूरे जेल का माहौल भक्तिमय हो गया. जेल अधीक्षक ने द्वार पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया. इसके बाद बंदियों की ढोल-ताशा टीम के साथ जुलूस के रूप में संत को सभा कक्ष तक ले जाया गया.

जेल अधिक्षक अलका सोनकर ने बताया कि सभा कक्ष में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संत वसंत विजय महाराज ने अपने हृदयस्पर्शी उद्गारों से बंदियों को आशीर्वाद दिया. उन्होंने धार्मिक चर्चा करते हुए जीवन में सद्मार्ग अपनाने का संदेश दिया. बंदी भी संत की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते रहे और माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया. इस अवसर पर नवनियुक्त जेल महानिदेशक वरुण कपूर की धर्मपत्नी श्रीमती कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहीं. प्रवचन के बाद जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने भजनों के साथ आभार व्यक्त किया. तत्पश्चात जेल परिसर में विराजमान गजानंद गणपति की आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ. धार्मिक कार्यक्रम की सफलता में उप जेल अधीक्षक संतोष लाडिया, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी की उपस्थिति और भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही.

Next Post

बालक को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत लम्हेटा में ग्राम कोटवार के 6 वर्ष नाती को जहरीले कीड़े ने काटा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को डब्बल प्रसाद चड़ार उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम लम्हेटा भेड़ाधाट ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है, उसका नाती नाती […]

You May Like