
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत लम्हेटा में ग्राम कोटवार के 6 वर्ष नाती को जहरीले कीड़े ने काटा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को डब्बल प्रसाद चड़ार उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम लम्हेटा भेड़ाधाट ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है, उसका नाती नाती आनंद चड़ार उम्र 06 वर्ष अचानक रोने लगा और अपना हाथ बताया, देखा तो दाहिने हाथ में किसी कीड़े के काटने का निशान था फिर उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज मेें भर्ती कराया था दौरान उपचार उसकी चड़ार की किसी अज्ञात कीड़े के काटने से दौरान उपचार मौत हो गयी है।
