
मंडला। एक लाख केसीसी लोन स्वीकृत करने एवज में चार हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए समिति प्रबंधक आरोपी सोहेल खान पिता रफ ीक खान 28 वर्ष, जिला सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। बताया गया है कि आवेदक नरेंद्र कुमार मसराम पिता प्रताप सिंह मसराम 29 वर्ष निवासी खाल्हे गिठौरी पोस्ट मोहगांव तहसील घुघरी के पिता का खाता जिला सहकारी समिति मोहगांव में है। खेती किसानी के लिए किसान के द्वारा केसीसी लोन के आवेदन दिया था। लोन स्वीकत करने और अन्य कार्रवाई पूरी करने के बदले में समिति प्रबंधक व सहायक समिति प्रबंधक के द्वारा पांच हजार रूपए की मांग की थी। किसान का लोन स्वीकृत होने के बाद केसीसी खाता में 100000 रूपए पहुंच गए। चार सितंबर बिछिया चौराहा पर किसानरूपए लेकर गया। यहां आरोपी को रिश्वत की राशि की 4000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इस प्रकरण में सहायक समिति प्रबंधक पवन सोनी की संलिप्ता पाई गई है। सोनी इसके पहले समिति प्रबंधक के पद पर कर चुके है। अभी रिटायर्ड होने के बाद समिति सहायक के रूपए कार्य कर रहे है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7,12,13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल सदस्य दल प्रभारी उमा कुशवाहा निरीक्षक शशि कला मस्कुले निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव एव लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा।
