मोंटफोर्ट विद्यालय में परिवहन चालकों का हुआ सम्मान

मंडला। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मोंटफोर्ट विद्यालय में एक अनूठी पहल के तहत सभी ऑटो चालकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पिछले तीन वर्षों से यह परंपरा जारी है, जिसमें उन चालकों को सम्मानित किया जाता है जो प्रतिदिन बच्चों को सुरक्षित विद्यालय तक पहुँचाते हैं।

 

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन ने बच्चों के सामने सभी चालकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सम्मान पाकर ऑटो चालकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मंडला का यह पहला विद्यालय है, जहाँ पिछले तीन वर्षों से हमें सम्मानित किया जा रहा है। हमारे काम को सराहना और समाज में प्रतिष्ठा मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। हम विद्यालय प्रबंधन के आभारी हैं।”

इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे शिक्षक दिवस के अवसर पर “सच्चे सहयोगियों का सम्मान” बताया। विद्यालय परिवार का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा और समय पर पहुँच सुनिश्चित करने में परिवहन चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, और उन्हें सम्मानित करना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

Next Post

त्यौहारों से पहले पुलिस की पेट्रोलिंग, लोगों से सहयोग की अपील

Thu Sep 4 , 2025
छतरपुर। आगामी त्योहारों और कार्यक्रमों के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए छतरपुर पुलिस ने खास तैयारियां की हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही शांति समिति की बैठकें भी सभी थानों में आयोजित की गई हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त […]

You May Like

मनोरंजन