
भोपाल। लिंक रोड नंबर-1 पर एक तेज रफ्तार कार चालक बुधवार को देर शाम अचानक से ट्रैफिक सिग्नल में जा भिड़ी. कार चालक की लापरवाही से अनियंत्रित कार की टक्कर से खंभा सड़क पर गिर गया. गनीमत रही कि अन्य राहगीरों ने ट्रैफिक नियमों का पालन किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना को दौरान कार तेज रफ्तार में चल रही थी. कार चालक अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल से कार सहित टकरा गया. इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची. आरोपी कार चालक से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
