पेपर देकर आ रही छात्रा 15 फिट ऊंचे पुल से नीचे गिरी, भूख के चलते आ गया था चक्कर

 

नवभारत न्यूज

दमोह. मंगलवार को एक छात्रा पुल से नीचे गिर गई. जिससे उसके पैर में चोट आई है. बताया गया कि सोमखेड़ा गांव की रहने वाली क्रांति पिता अमर सिंह खंगार उम्र 18 वर्ष कक्षा 12वीं हिंदी की परीक्षा देने इमलिया स्कूल गई थी.परीक्षा के बाद वापस लौटते समय भूख के कारण उसे चक्कर आ गया.

छात्रा पैदल डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित स्कूल गई थी,वापसी के दौरान जब वह एक पुल पर पहुंची, तो उसका संतुलन बिगड़ गया. वह 15 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई, एक स्थानीय राजपूत डॉक्टर ने उसे घायल अवस्था में देखा. डॉक्टर ने छात्रा से पूछताछ की. क्रांति ने उन्हें अपने चाचा हेमराज का नाम बताया. डॉक्टर ने तुरंत हेमराज को फोन किया.परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से छात्रा को जिला अस्पताल ले गए. क्रांति ने बताया कि उसने सुबह से कुछ नहीं खाया था. इसी कारण उसे चक्कर आया और वह गिर गई.हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है, फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय की विशेष उपस्थिति में डॉक्टर उमेश तंतुवाय के द्वारा किया गया.

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Tue Feb 25 , 2025
भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल ………….29.4……..11.6 इंदौर ……………31.2……..17.0 ग्वालियर……….30.0……..12.4 जबलपुर………..29.4……..11.6 रीवा ……………27.6……..12.8 सतना ………….30.2……..12.4 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like