नाना पटवारी और साथियों पर प्लाट धोखाधड़ी के आरोप बढ़े, एक और व्यक्ति ने पुलिस को सौंपे डायरी, एग्रीमेंट

इंदौर: ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और प्लाट धोखाधड़ी के मामलों में जांच के घेरे में आए नाना पटवारी और उसके साथियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्लाट के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए एक और व्यक्ति ने राजेंद्रनगर थाने पहुंचकर पुलिस को डायरी और एग्रीमेंट सौंपे हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुभम वैली में प्लाट के लिए 11 लाख रुपए देने के बाद भी उसे न तो प्लाट मिला और न ही रकम वापस की गई.

संजय महाजन नामक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर प्लाट से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिए हैं. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने शुभम वैली में प्लाट खरीदने के लिए राशि दी थी, लेकिन लंबे समय बाद भी उसे प्लाट नहीं मिला. इससे पहले भी एक युवती नाना पटवारी, भरत पटवारी और सुमित मंत्री के खिलाफ इसी तरह की शिकायत कर चुकी है. इस मामले में पुलिस पहले ही जांच शुरू कर चुकी है और तीनों से पूछताछ भी की जा चुकी है.

अब नई शिकायत और दस्तावेजों को भी जांच में शामिल किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की जांच के लिए संबंधित लोगों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. वहीं पुलिस को जानकारी मिली है कि शुभम वैली में प्लाट के नाम पर कथित धोखाधड़ी के कुछ और पीड़ित भी सामने आए हैं, जिनसे संपर्क कर उनके बयान और दस्तावेज लिए जा रहे हैं.

एक व्यक्ति ने प्लाट से जुड़े दस्तावेज थाने में जमा कर शिकायत की है. मामले की जांच में इन दस्तावेजों को शामिल किया है, अन्य लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डीसीपी, नरेंद्र सिंह रावत

Next Post

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का पक्ष, बोला- लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर संदेह उचित नहीं

Fri Jul 31 , 2026
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि यह मान लेना गलत है कि प्रधानमंत्री या चयन समिति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ जाकर नियुक्तियां करेगी। सरकार ने अदालत में दलील […]

You May Like