विजय अमृतराज को पद्म भूषण और रोहित शर्मा को पद्मश्री

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) पूर्व भारतीय डेविस कप कप्तान और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुना गया है जबकि 2024 में टी-20 विश्वकप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है।

आज यहां गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। विजय अमृतराज, जो अब अमेरिकी नागरिक है, को पद्म भूषण के लिए चुना गया हैं। इसमें खेल की दुनिया के कई सितारों को भी सम्मानित करने का फैसला किया गया । इसमें सबसे बड़े नाम भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान टीम को जीत दिलाने वाले रोहित ने 2025 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। अपनी बल्लेबाजी से रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर है।

पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्म श्री के लिए चुना गया है। दिग्गज हॉकी खिलाड़ी और भारतीय टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को भी पद्मश्री के लिये चुना गया है। इनके अलावा पंजाब के बलदेव सिंह, मध्यप्रदेश के भगवन दास रायक्वार और पुड्डुचेरी के पजानीवेल को पद्मश्री दिया जायेगा। जॉर्जिया के व्लादिमेर मेस्तवीरशिवली को मरणोपरांत पद्मश्री दिया जायेगा।

 

 

 

Next Post

किसान देश का मेरूदंड : राष्ट्रपति मुर्मू

Sun Jan 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में किसानों को देश का मेरूदंड बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि किसानों के परिश्रम ने ही भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया है, जिससे देश आज कृषि उत्पादों का […]

You May Like