ग्वालियर: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
Next Post
मैं दतिया की जनता के समक्ष सिर झुकाकर माफी मांगूगा : नरोत्तम मिश्रा
Tue Jul 7 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवार डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं दतिया की जनता के समक्ष सिर झुकाकर माफी मांगूगा, एक चुनाव हार गया तो क्या हुआ, दतिया ने तीन-तीन बार मुझे जिताया है और मंत्री भी बनाया है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like
-
8 months ago
मोही से पिसाटा एवं आष्टा से अमरावती मार्ग स्वीकृत
-
2 months ago
ओवरस्पीड पर सुपरफास्ट बस और अन्य 7 वाहनों पर चालान