
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मार्केज ने एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफायर को लेकर बुधवार को आगामी 18 मई से कोलकाता में शुरु होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए 28 सदस्यीय संभावित दल की घोषणा की।
भारत एएफसी एशियाई कप 2027 के अंतिम दौर के क्वालीफायर के ग्रुप सी में बंगलादेश, हांगकांग चीन और सिंगापुर के साथ है। भारतीय टीम की अगली बड़ी चुनौती 10 जून को काई टेक स्पोर्ट्स पार्क में हांगकांग, चीन के साथ होने वाले मैचों को लेकर है।
हांगकांग के खिलाफ एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के हिस्से के रूप में भारतीय टीम का कोलकाता में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा। भारतीय टीम चार जून को थाईलैंड के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मैच खेलने के लिए बैंकॉक रवाना होगी। इसके बाद टीम एशियाई कप क्वालीफायर के लिए हांगकांग जाएगी।
कोलकाता शिविर के लिए भारतीय टीम के 28 सदस्यीय संभावित खिलाड़ी इस प्रकार है:-
गोलकीपर: ऋतिक तिवारी, विशाल कैथ, गुरमीत सिंह चहल, अमरिंदर सिंह।
डिफेंडर: नोरेम रोशन सिंह, राहुल भेके, कोंशम चिंगलेनसाना सिंह, अनवर अली, थंगजाम बोरिस सिंह, संदेश झिंगन, आशीष राय, सुभाशीष बोस, मेहताब सिंह, टेकचम अभिषेक सिंह, निखिल प्रभु।
मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजम, नाओरेम महेश सिंह, आयुष देव छेत्री, उदांता सिंह कुमम, लालेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, आशिक कुरुनियान, ब्रैंडन फर्नांडिस।
फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, सुहैल अहमद भट, लल्लियानज़ुआला चांगटे।
