इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के खंडवा रोड स्थित तलाईनाका भारत पेट्रोलियम पंप पर तीन युवकों ने कर्मचारी से मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की. फरियादी बलराम कनासिया निवासी जमनिया, हाल सिमरोल ने बताया कि रात करीब 2:45 बजे सिल्वर कलर की स्विफ्ट कार से तीन युवक पंप पर पहुंचे और पेट्रोल डालने को कहा. फरियादी ने बिजली न होने के कारण कुछ देर रुकने को कहा, जिस पर आरोपियों ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दीं.
मना करने पर उन्होंने हाथ-पांव से मारपीट की और पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान सागर पटेल की आल्टो कार का शीशा टूट गया और पेट्रोल-डीजल मशीनों की डिस्प्ले क्षतिग्रस्त हो गई. जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की
