दो बाइक टकराईं, 5 घायल, 1 गंभीर

सिवनी: घंसौर के दिवारी गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर स्थिति में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना शनिवार रात तकरीबन 11 बजे की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर दो लोग घंसौर से दिवारी गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर दो बच्चों सहित एक महिला और एक पुरुष चार घाट से घंसौर की ओर आ रहे थे।

दिवारी गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं।हादसे में घायल हुए लोगों में निहारिका (9) पिता गणेश बर्मन निवासी चार घाट देवरी, निशा बर्मन (9) पिता दिनेश बर्मन और सतेंद्र वर्मन (30) पिता राजकुमार वर्मन को मामूली चोटें आईं हैं। इनके साथ बाइक पर सवार एक महिला को कोई चोट नहीं आई है।
दूसरी बाइक पर सवार दिनेश कुडोपा (25) और किन्नू कुडोपा (30) को गंभीर चोटें आई हैं। ये दोनों घायल किसान हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार बाइक फिसलने से हादसा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

पेट्रोलिंग के दौरान डीजल चोर पकड़ाये

Sun Aug 10 , 2025
कटनी: हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने डीजल चोरों को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में माधवनगर पुलिस द्वारा आऱोपी रघुवीर कोल उम्र 24, प्रवेश राज कोल उम्र 21 साल, संजीत उर्फ शनि कोल पिता देवीदीन कोल उम्र 24 को गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि रात […]

You May Like