दुर्लभ VVF सर्जरी सरकारी अस्पताल में सफल, महिला को मिली नई जिंदगी

इंदौर: एमवाय अस्पताल में एक जटिल और दुर्लभ वेसिकोवैजाइनल फिस्टुला (वीवीएफ) सर्जरी सफलतापूर्वक निशुल्क की गई, जिससे एक 30 वर्षीय महिला को एक साल पुरानी गंभीर समस्या से राहत मिली.गर्भाशय ऑपरेशन के बाद शुरू हुए मूत्र रिसाव, संक्रमण, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान महिला का उपचार एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घंघोरिया के नेतृत्व में हुआ. टीम में डॉ. फरीद खान, डॉ. नवीन गुप्ता और डॉ. कृपाशंकर तिवारी शामिल थे.

यह सर्जरी लैप्रोस्कोपिक ट्रांसएब्डोमिनल ट्रांसवेसिकल तकनीक से की गई, जिसमें कम चीरा लगाकर सुरक्षित और तेज़ रिकवरी होती है. इस जटिल सर्जरी के लिए पहले मरीजों को मेट्रो शहरों का रुख करना पड़ता था, जहां लाखों रुपये खर्च होते थे.डॉ. घंघोरिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि महंगा इलाज आमजन तक निशुल्क और सुलभ रूप में इंदौर में ही उपलब्ध हो. यह उपलब्धि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर है.

Next Post

01 मई 2026 को को रिलीज होगी जी 2

Wed Aug 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अदिवि शेष, इमरान हाशमी और वामीका गब्बी की फिल्म जी 2,01 मई 2026 को रिलीज होगी। ‘गुडाचारी’ (2018) की सातवीं सालगिरह के मौके पर जी 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट 01 मई 2026 का ऐलान करते हुए अदिवि शेष, इमरान हाशमी और वामीका गब्बी के […]

You May Like