कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने की धान की रोपाई

मंडला. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके का एक अलग अंदाज नैनपुर प्रवास के बाद चिरईडोंगरी में देखने को मिला। शासकीय कृषि प्रक्षेत्र चिरईडोंगरी में जब खेतिहर मजदूर धान के रोपे लगा रहे थे, इसी दौरान कैबिनेट मंत्री भी उनके बीच जा पहुंची और स्वयं धान की रोपाई करने लगीं। उन्हें अपने बीच पाकर किसान महिलाओं ने उत्साह से पाटा गीत भी गाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि इस प्रदेश का हर एक किसान अपनी मिट्टी, खेत और फसल से अत्यधिक लगाव रखता है। उन्होंने प्रार्थना की कि सभी किसानों की फसलें खूब लहलहाएं और वे धन-धान्य से परिपूर्ण रहें। उन्होंने कृषि को हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताया और कहा कि हम चाहे किसी भी पद पर क्यों न पहुंच जाएं, अपने इस मूल काम को कभी नहीं छोडऩा चाहिए।

उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ी को देने की महत्वपूर्ण सीख बताया। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ खेती की तकनीक में बदलाव आया है, पारंपरिक रोपाई का स्थान अब पैडी ट्रांसप्लांटर ने ले लिया है, जो खेती का आसान और किफायती तरीका है और किसानों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भी पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन चलाकर धान की रोपाई की। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट के साथ हाथ से भी धान के रोपे लगाए।

Next Post

अर्द्धविकसित नवजात शिशु के शव को नोचता रहा कुत्ता

Thu Jul 17 , 2025
सिंगरौली । जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर परिसर में एक 4-5 महीने के अर्द्धविकसित नवजात शिशु का शव को एक कुत्ता नोचकर खा रहा था। जब लोगों की नजरें कुत्ते और शव पर पड़ी तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पंकज सिंह पहुंच शव […]

You May Like