नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराने पैदल घूमे, संवाद करें: एसपी

जबलपुर। पैदल भ्रमण के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगो से सम्वाद स्थापित करें, ताकि आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी जो शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कंट्रोल रूम मेें अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने विवेचना में लंबित गम्भीर अपराधों की समीक्षा करते हुये निकाल के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुम अवयस्क बालक, बालिकाओं की हर संभव प्रयास कर दस्तयाबी करें। सीएम हैल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों, जन सुनवाई की शिकायतों का प्राथमिकता के अधार पर निकरण करें। गुंडे बदमाशों पर लगातार कार्रवाई जारी रखे। इसके साथ ही शाम के समय थाना क्षेत्र में बल के साथ पैदल पैट्रोलिंग करें एवं मार्ग में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाते हुये यातयात सुगम बनायें। एसपी ने कहा कि स्थाई वारन्ट की तामीली लगातार अधिक से अधिक करें, फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित करायें पतासाजी कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करें। ऐसे आरोपी जो जिले से बाहर रह रहे है की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर रवाना करें। बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस व प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी समेत समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

फाइनेंस एजेंट हत्याकांड का खुलासा: किस्त देने के बहाने बुलाकर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

Fri Feb 6 , 2026
तेजगढ़/दमोह.तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के सागोनी गांव के जंगल में हुई फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट विनोद अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर ने खुलासा कर दिया है.लूट के लिए यह हत्या की गई थी, पुलिस ने आरोपी को […]

You May Like