पीहरी तोड़ने वाले मजदूरों पर दर्ज प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होगी

उमरिया । बांधवगढ टाईगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत राहगीरों एवं नागरिकों पर एसडीओ फारेस्ट भूरा गायकवाड एवं उनकी टीम के द्वारा फर्जी प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में संभागीय मंडल प्रबंधक वन विकास निगम मंडल उमरिया आई एफ एस अमित पटौदी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर टी आर नाग, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागेन्द्र सिंह अनुभाग मानपुर सदस्य शामिल है। समिति उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच कर अपना अभिमत सात दिवस के अंदर प्रस्तुत करेगी।

Next Post

कोटवार संघ ने प्रदर्शन कर स्थाई करने की मांग की, ज्ञापन सौंपा

Thu Sep 4 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश कोटवार संघ ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के अटल पथ पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के करीब 38 हजार कोटवारों को स्थायी करने, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कोटवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भृत्य, वाहन चालक, कम्प्यूटर […]

You May Like