कोटवार संघ ने प्रदर्शन कर स्थाई करने की मांग की, ज्ञापन सौंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश कोटवार संघ ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के अटल पथ पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के करीब 38 हजार कोटवारों को स्थायी करने, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कोटवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भृत्य, वाहन चालक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3, चेनमेन, पटवारी जैसे पदों पर पदोन्नति देने की मांग की गई। साथ ही, भविष्य में राजस्व विभाग में भरे जाने वाले समकक्ष पदों पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने और वेतन वृद्धि करने सहित अन्य मुद्दे भी उठाए गए। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Next Post

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

Thu Sep 4 , 2025
बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर लालबाग थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 3 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर टीम ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक श्याम सिंह गेहलोत (40) निवासी बिहार को पकड़ा। तलाशी में उसके बैग […]

You May Like