पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

दुबई, 12 सितम्बर (वार्ता) पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले बल्लेबाज़ी करने जा रहे हैं। पिच अच्छी लग रही है। पिछले 2-3 महीनों से हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। फरवरी से टीम लगातार साथ खेल रही है और अब यह एकजुट हो रही है, हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हमारे पास तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर और तीन ऑलराउंडर हैं। जब हम पहले बल्लेबाजीकरते हैं तो हमारा लक्ष्य सम्मानजनक स्कोर से ऊपर का स्कोर बनाना होगा है और जब गेंदबाजी करते हैं तो विपक्षी टीम को ऐसे स्कोर पर रोकना होगा, जिसका आसानी से पीछा किया जा सके।

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा, ”हम भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। हमारे लिए यह ऐतिहासिक पल है कि हम एशियाई दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेल रहे हैं। पिछले छह महीने चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन लड़के प्रदर्शन करने और मौक़ा पकड़ने के लिए बहुत भूखे थे।”

टीमें :

ओमान (प्लेइंग XI): जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फ़ैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, ज़िक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सईम अयुब, साहिबज़ादा फ़रहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफ़ियान मुक़ीम, अबरार अहमद

Next Post

फॉरेस्ट रिट्रीट महोत्सव की शुरुआत: गांधी सागर क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Fri Sep 12 , 2025
( सुधीर शर्मा) मंदसौर। जिले के प्रसिद्ध गांधी सागर क्षेत्र में 12 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ कर क्षेत्र को वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के नए आयाम प्रदान किए। कार्यक्रमों का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल तथा राज्य […]

You May Like