बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे की वापसी हॉरर अंदाज़ में हुई। नीलम ने अमल को लेकर तान्या की सफाई को नकारा, वहीं फरहाना ने प्रणित पर ताने मारे।
‘बिग बॉस 19′ के घर में उस वक्त बड़ा ड्रामा हुआ, जब मेडिकल कारणों से बाहर गए कंटेस्टेंट प्रणित मोरे ने वापसी की। बिग बॉस ने प्रणित की वापसी की ख़बर घरवालों को एक डरावने (हॉरर) अंदाज़ में दी, जिसने कुछ देर के लिए घर में ख़ौफ़ पैदा कर दिया। इसी बीच, घर में तान्या और नीलम के बीच अमल मलिक को लेकर तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें नीलम ने तान्या की ‘सफाई’ को सिरे से खारिज कर दिया।
