रीवा में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत 

रीवा। रीवा के गढ़ में तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से भीषण टक्कर हुई है। घटना के दौरान कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य कार सवार पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं।

हादसा बीती देर रात गढ़ थाना क्षेत्र के लौरी मोड़ का बताया गया है, जहां कार की डिवाइडर से हुई भीषण टक्कर के बाद घायल हुए शख्स को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे और सभी पार्टी कर वापस घर लौट रहे थे।

फिलहाल कार सवार की मौत के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम कराया जा रहा है और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ थाना के ग्राम पूर्वा कोठार निवासी सुरेश कुमार पटेल बीती रात अपने साथियों संग पार्टी कर ओमनी वैन से वापस घर लौट रहे थे, तभी लौरी मोड़ के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई है।

अचानक हुए इस हादसे के दौरान वैन में सवार सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गया जहां देर रात घायल ने दम तोड़ दिया, वही कार सवार चार अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले को जांच में लेकर घटना की सही वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Thu Nov 20 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नरसिंहपुर में अमर शहीद इंस्पेक्टर स्व.आशीष शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद इंस्पेक्टर के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा स्मरण […]

You May Like