पुरैल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के बरका पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पुरैल में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पीड़ि़त निरेश यादव के के अनुसार खेत में लगाई गई जाली को हटाने का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई, टांगी के पासे से हमला किया गया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए। पीड़ि़त के अनुसार खेत की जमीन का सीमांकन होने के बाद अपनी खेती की सुरक्षा के लिए जाली लगाई थी। रविवार की सुबह करीब 9 बजे राजेश्वरी यादव एवं उनके परिवार के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। टांगी से हमला किया गया तथा बाद में खेत की जाली भी उखाड़ दी गई। पीड़ि़त का कहना है कि जाली उखाड़ने की घटना का वीडियो भी मौजूद है। घटना की सूचना 112 डायल कर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ि़त का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपियों ने हथियार छिपा दिए और बाद में पुलिस ने विवाद से इनकार करते हुए कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद बरका चौकी से शिकायत करने पर भी मामला दर्ज नहीं हुआ। आरोप लगाया जा रहा है कि बरका पुलिस इन दिनो अपराधियों पर अंकुश लगाने के बदले रेता के कारोबार में संलिप्त हैं। यहां दर्जन भर ट्रैक्टर रेत के अवैध कारोबार में लगे हुये हैं। इसी कारण पुलिस का पूरा ध्यान इसी पर है। यहां के लोगबाग लगातार पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित ने इस ओर एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

००

Next Post

950 बूथों में सूनी गई मोदी के मन की बात

Sun Jun 28 , 2026
सिंगरौली। भाजपा संगठन ने आज जिले में अपनी डिजिटल कनेक्टिविटी और सांगठनिक मजबूती का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के नेतृत्व में आज सिंगरौली जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से देखा और सुना […]

You May Like